लम्भुआ नगर पंचायत में नामित सभासदों को एसडीएम प्रीति जैन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
लम्भुआ, सुल्तानपुर। नगर पंचायत लम्भुआ के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान शासन द्वारा नामित तीन सभासद सुशील कुमार सिंह उर्फ जूली सिंह, सीताराम मोदनवाल एवं मालती मिश्रा ने ईश्वर को साक्षी मानते हुए संविधान एवं विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन की शपथ ली। उपजिलाधिकारी लम्भुआ प्रीति जैन ने सभी नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों सभासदों ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह ‘अंगद’, भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षाविद प्रवीण पाठक, डॉ. रामकृपाल वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रशांत चतुर्वेदी, सभासद राजेंद्र प्रसाद यादव, घनश्याम यादव, सतीश शिल्पकार, डॉ. कमल सिद्दीकी, डॉ. केपी सिंह, जगदानंद झा, चंद्रकांत विश्वकर्मा, सुनीता, सतीश सिंह, हरिओम अग्रहरि, स्वतंत्र सिंह समेत नगर के अनेक सम्मानित नागरिक व सभासद मौजूद रहे। समारोह के दौरान नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई और नव-नामित सभासदों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।
إرسال تعليق