पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु दिए निर्देश
सुल्तानपुर, 23 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक फरियादी की समस्या को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना गया। उन्होंने संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके और पुलिस की कार्यप्रणाली पर जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
إرسال تعليق