सतपुड़ा शारदा स्कूल बिछुआ शत प्रशिशत रहा रिजल्ट उत्कृष्ट, छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन
बिछुआ। क्षेत्र के सतपुड़ा शारदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहद उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के छात्रों ने उच्च अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय (अंग्रेजी माध्यम) में गीतांजलि मालवीय ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हिंदी माध्यम विज्ञान समूह में छवि नागरे ने 88.8 प्रतिशत अंक अर्जित कर शानदार प्रदर्शन किया। इसी तरह कक्षा 10वीं में अंग्रेजी माध्यम से दीपांशु उमरेठे ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, जबकि हिंदी माध्यम में कृष्णा शर्मा ने 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष सभी छात्र-छात्राओं का परिणाम सराहनीय रहा है। विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया गया है। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
إرسال تعليق