घूरिपुर पांडेबाबा निशुल्क कोचिंग संस्थान में पहुंचे मन्त्री डॉक्टर संजय निषाद के पुत्र अमित निषाद
सुल्तानपुर। निःशुल्क कोचिंग में डॉ संजय निषाद मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के पुत्र अमित निषाद अपनी टीम के साथ बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु घूरीपुर कोचिंग में आए उन्होंने मेरे कार्य की प्रशंसा की। बच्चों से बात की कक्षा 7 की महक कनौजिया ने अमित के बारे में अपने विचार व्यक्त किया अमित निषाद ने अपने विचार व्यक्त करते हुए आशीर्वचन स्वरूप शिक्षा के प्रति संघर्ष करने की बात कही। बिना कुछ किए जय जय कार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती इसी पर उनकी बातें केन्द्रीत रही अन्त में जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में उत्तीर्ण 30 छात्रों को अपनी तरफ से कलम और कापी पुरस्कार स्वरूप पुष्प गुच्छ पहनाकर बच्चों को सम्मानित भी किया। सचमुच वह क्षण जिस समय उन्होंने बच्चों से बात की मन को गदगद करने वाला था निश्चय ही मेरे कार्य की प्रशंसा धीरे-धीरे बच्चों को लाभान्वित कर रही है अमित सहित पूरी टीम को और उपस्थित अभिभावकों को निशुल्क शिक्षण संस्थान की तरफ लसे बहुत-बहुत धन्यवाद सचमुच उनकी बातें बच्चों को भा गई जब उन्होंने कहा शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेगा।
إرسال تعليق