⚡ ब्रेकिंग News

नगर पालिका क्षेत्र में अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने नाले नालियों की सफाई कार्य का किया शुभारंभ

नगर पालिका क्षेत्र में अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने नाले नालियों की सफाई कार्य का किया शुभारंभ 

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी में मच्छरों से निजात दिलाने व आगामी बरसात के पहले शहर के नाले नालियों की सफाई कार्य का शुभारंभ हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल ने झंडी दिखाकर सफाई अभियान की शुरुआत किया। अत्याधुनिक मशीनों व अन्य सुविधाओं से लैस आगामी दो माह तक नगर पालिका क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान शहर के सभी नाले नालियों को साफ कर बरसात के पहले दुरुस्त करने की नगर पालिका की तैयारी चल रही है। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज के निर्देश पर नगर पालिका क्षेत्र की सभी नाले नालियों की सफाई की व्यवस्था की गई है।सफाई इंस्पेक्टर आधुलिका सिंह प्रशांत रावत, बंटी रावत, साहिल परवेज पालिका के सफाई सुपरवाइजर के साथ व्यवस्थाओं को बनाने में जुटे हैं। शनिवार को करौदिया वार्ड से हुई सफाई अभियान की शुरुआत की गई।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...