ग्रामीणों की समस्या लेकर पहुंचे जिला पंचायत विकास यादव, दिया आंदोलन की चेतावनी
अमेठी। जनपद के इन्हौना में बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर की समस्या से नाराज ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र जिला पंचायत विकास यादव को बताया और इस बात से आक्रोशित होकर जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 12 के विकास यादव ने ग्रामीणों के साथ एसडीओ को ज्ञापन सौंपा और ये भी बताया कि भीषण गर्मी में शाम होते ही बिजली की कटौती लगातार होने लगती है जिला पंचायत सदस्य विकास यादव ने बताया कि कटौती का कोई निश्चित समय नहीं है बिजली कब बहाल होगी इसकी जानकारी भी अधिकारियों के पास नहीं होती है जिला पंचायत के साथ-साथ ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर को लेकर भी गंभीर आरोप लगाएं की बिजली खपत से कहीं अधिक बिल आ रहा है और यह भी बताया कि स्मार्ट मीटर उनकी सहमति के बिना जबरन लगाए गए हैं जिला पंचायत विकास यादव क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर एसडीओ ऑफिस का घेराव किया जिसमें ज्ञापन के माध्यम से विभाग को चेतावनी दी और यह भी कहा कि यदि 15 दिन के भीतर बिजली कटौती बंद नहीं होती है और स्मार्ट मीटर की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो हम अपने क्षेत्र की जनता के साथ बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। एसडीओ अनमोल सिंह ने समस्याओं को सुनकर ज्ञापन को स्वीकार कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। ज्ञापन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सदस्य विकास यादव के साथ आदिल लतीफ बंटी सरवन पासी शुभम यादव बृजेश मौर्य भवानी पासी सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए।
إرسال تعليق