⚡ ब्रेकिंग News

एसपी चारू निगम ने फरियादियों की सुविधा के लिए लगवाया टीन शेड

एसपी चारू निगम ने फरियादियों की सुविधा के लिए लगवाया टीन शेड

केएमबी ब्यूरो
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कार्यालय में आने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए टीन सेड लगवाया। इसके साथ ही फरियादियों की सुविधा के लिए दर्जनों की संख्या में कुर्सियां लगाई गई है। आने वाले फरियादियों की शिकायतों का फीडबैक लेने के लिए आधा दर्जन कर्मियों की टीम पड़ताल के लिए लगाया गया है। यह टीम आने वाली शिकायतों का थाना स्तर पर परीक्षण करती है। कोई भी फरियादी जो अपनी फरियाद लेकर आता है इसकी शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होती है। पुलिस अधीक्षक योगी सरकार की मंशानुसार वरिष्ठ नागरिकों की शिकायतों पर प्राथमिकता से नजर रखती हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियादियों को बिठाकर शिकायतें सुन गर्मी के मौसम में जलपान कराकर कराकर अपनत्व का एहसास करती हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करती है। एसपी के सख्त रुख और जीरो टॉलरेंस के जनता से किए गए वादे का जमीनी असर दिखने लगा है। पुलिस अधीक्षक के सख्त रुख के कारण ठेका लेकर मुकदमा दर्ज करवाने, फरियादियों से वसूली कर थाने व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच रहे दलालो पर भी पुलिस अधीक्षक की पैनी नजर है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...