पत्रकारों के साथ बदतमीजी की घटना नहीं होगी बर्दाश्त- दुर्गेश सिंह दीपू
लखनऊ। पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों के खिलाफ करणी सेना कठोरतम कार्यवाही की मांग करती है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए स्वस्थ पत्रकारिता अत्यंत आवश्यक है। इसलिए पत्रकारों के साथ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को करणी सेना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यह बातें दुर्गेश सिंह दीपू करणी सेना के अध्यक्ष पत्रकारों के सवाल का जवाब देते वक्त कही। दीपू दुर्गेश सिंह का कहना है कि कोई भी किसी भी पत्रकार के साथ बदतमीजी से पेश न आए। विषम परिस्थितियों में एक पत्रकार समाज की घटनाओं को प्रकाशित कर समाज को एक आईना दिखाता है। ऐसी स्थिति में एक पत्रकार को वही सम्मान मिलना चाहिए जो कानून में पुलिस और प्रशासन को मिलता है। करणी सेना के अध्यक्ष दीपू दुर्गेश सिंह ने महिलाओं पर सवाल उठाने वालों को आइना दिखाया एवं कहा कि हर महिला को सम्मान होना चाहिए। महिलाओं के साथ कोई भी अनहोनी न हो और उनकी भी सुरक्षा के लिए सरकार से मांग दुर्गेश सिंह दीपू ने किया। इसके साथ ही हर पत्रकार भाइयों के साथ खड़े रहने का एक वादा किया और विश्वास दिलाया कि वह हर पत्रकार भाई-बहन के साथ खड़े रहेंगे और बोले कि जब भी उनकी कोई जरूरत हो तो पूरी कारणी सेना पत्रकार साथियों के साथ खड़ी रहेगी।
إرسال تعليق