⚡ ब्रेकिंग News

फिरोजाबाद की तहसीलदार राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर लगाए गंभीर आरोप, CM से की जांच की मांग

फिरोजाबाद की तहसीलदार राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर लगाए गंभीर आरोप, CM से की जांच की मांग

केएमबी ब्यूरो राज कशोर
फिरोजाबाद जनपद की टूंडला तहसील की तहसीलदार राखी शर्मा ने जिलाधिकारी रमेश रंजन पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिलाधिकारी के बाबू और OSD शैलेंद्र शर्मा भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और उन्हें जिलाधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। तहसीलदार राखी शर्मा के अनुसार, उन्होंने एक मामले में जांच की थी, जिसके बाद उन पर दबाव बनाया गया कि रिपोर्ट को अपने मन मुताबिक बदला जाए। आरोप है कि ऐसा न करने पर उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए लगभग 8 महीने तक उनका वेतन रोक दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थिति बिगड़ने पर उन्हें उच्च न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल होने के बाद देर रात लगभग 10 बजे ट्रेजरी खुलवाकर उनका वेतन जारी किया गया।
तहसीलदार का कहना है कि उनके खिलाफ लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा है। कुछ लोगों को उनके पीछे लगाया गया है, जो उन्हें परेशान करते हैं। साथ ही आरोप लगाया गया है कि उनसे कई तरह की अनैतिक मांगें भी की गईं। उन्होंने OSD शैलेंद्र शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका कार्य अधिकारियों को बुलाकर दबाव बनाना और उनसे अवैध वसूली करना है। तहसीलदार ने दावा किया है कि उनके पास इसके वीडियो और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि एक मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 1,75,000 रुपये है, उनसे जबरन मंगवाया गया था, जिसका बिल भी उनके पास मौजूद है। तहसीलदार राखी शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि वे सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध हैं, लेकिन उनके साथ ही लगातार उत्पीड़न हो रहा है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तहसील स्तर पर किसी भी अधिकारी को अवकाश तक नहीं दिया जाता और प्रशासनिक दबाव में कार्य कराया जाता है। इस पूरे मामले में उन्होंने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। साथ ही कहा कि उनके पास सभी आरोपों से संबंधित साक्ष्य मौजूद हैं और यदि जांच हुई तो सच्चाई सामने आ जाएगी।


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...