⚡ ब्रेकिंग News

UP में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 जिलों के DM सहित 24 IAS अधिकारियों का तबादला

 UP में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 जिलों के DM सहित 24 IAS अधिकारियों का तबादला

केएमबी ब्यूरो 
लखनऊ। UP सरकार ने दो दिनों में कुल 64 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें 25 जिलों के डीएम शामिल हैं। रविवार को 40 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया, जिनमें 15 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल थे। सोमवार को 24 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया, जिनमें 10 जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। अलीगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, गाजीपुर सहित कई जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं। अविनाश कुमार को अलीगढ़, शशांक त्रिपाठी को अयोध्या और इशान प्रताप सिंह को बाराबंकी की जिम्मेदारी मिली है। साथ ही शासन स्तर पर भी कई अधिकारियों को अहम विभागों में नई तैनाती दी गई है।
इससे पहले रविवार रात योगी सरकार ने 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। इसमें 15 जिलों के डीएम भी शामिल थे। ऐसे में बीते दो दिन में यूपी में 25 जिलों के जिलाधिकारी सहित 64 आईएएस अधिकारियों का तबदला किया गया है। शासन-प्रशासन विभाग की ओर से जारी तबादले की दो लिस्ट में इन सभी अधिकारियों के नाम का जिक्र है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए जगह पर चार्ज लेने को कहा गया है। रविवार रात जारी लिस्ट में योगी सरकार ने 8 कलेक्टरों का ट्रांसफर दूसरे जिले में कर दिया है. जबकि, 7 अफसरों को पहली बार डीएम के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। जिन अफसरों को पहली बार डीएम बनाया गया है, उनमें- ब्रजेश कुमार (ओरैया), आलोक यादव (शामली), अभिषेक गोयल (हमीरपुर), इंद्रजीत सिंह (सुल्तानपुर), अन्नपूर्णा गर्ग (श्रावस्ती), नितिन गौड़ (अमरोहा) और सरनजीत कौर (रायबरेली) शामिल हैं।


Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...