23 मई को अमेठी में लगेगा निःशुल्क रोजगार मेला, निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों करेगी भर्ती
अमेठी। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय, अमेठी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अमेठी के संयुक्त तत्वाधान में 23 मई 2026 को एक दिवसीय निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला पूर्वान्ह 9:30 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अमेठी में आयोजित होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां एल एंड टी, वेलस्पन, टाटा मोटर एवं एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड कंपनी प्रतिभाग करेंगी। मेले के माध्यम से विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण तथा अन्य तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी के माध्यम से अपनी योग्यता के अनुरूप संबंधित कंपनियों में आवेदन कर सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी फोटो एवं बायोडाटा के साथ समय से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अमेठी में उपस्थित होकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
إرسال تعليق