⚡ ब्रेकिंग News

अधिकतम खुदरा मूल्य नियंत्रित कराने हेतु अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सौंपा ज्ञापन

अधिकतम खुदरा मूल्य नियंत्रित कराने हेतु अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सौंपा ज्ञापन 

केएमबी संवाददाता
लखनऊ। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत अवध प्रांत की तरफ से ज्ञापन के क्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लखनऊ नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल एवं लखनऊ के (बीकेटी) से विधायक योगेश शुक्ला को अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) नियंत्रित कराने हेतु उनके आवास पर जाकर ज्ञापन सौंपा गया। अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) नियंत्रित करने तथा विक्रय वस्तु विषय को सरकार के समक्ष रखने के लिये अनुरोध किया गया।
 अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत पिछले कई वर्षों से अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) विषय पर उचित नियमावली बनाकर, इसे व्यवस्थित करने तथा किसी भी विक्रय वस्तु पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के साथ-साथ उसकी लागत मूल्य लिखे जाने का अनुरोध, सरकार से करती चली आ रही है, अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) और वास्तविक लागत मूल्य के बीच काफी अंतर होता है, व्यवसायिक कंपनियां अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) अत्यधिक तथा अतिशयोक्ति छाप देती हैं और दुकानदार "डिस्काउंट" दिखाकर बेचता हैं जबकि वस्तु की लागत मूल्य व असली कीमत बहुत ही कम होती है। यह प्रलोभन ग्राहक को भ्रमित करता है।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत व्यवसाय में उचित लाभ की पक्षधर है परंतु अनुचित तथा अत्यधिक एमआरपी छापकर ग्राहकों के शोषण के खिलाफ है, खासकर दवा और सर्जिकल आइटम्स के मामलों में उचित नियम बनना आवश्यक है।
  उक्त ज्ञापन, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांतीय अध्यक्ष यश पाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में दिया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ प्रमोद पांडेय, अवध प्रांत के प्रांतीय सचिव आशुतोष मिश्र, प्रां.कार्यकारिणी सदस्य सुश्री मीना माहेश्वरी, प्रां प्रचार आयाम प्रमुख विश्वनाथ मिश्र, सुश्री इशिता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...