⚡ ब्रेकिंग News

युवती से दुष्कर्म का आरोप, नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

युवती से दुष्कर्म का आरोप, नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी

केएमबी शंभू नाथ दबे
देवरिया। भाटपाररानी थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 3 मई की रात गांव का ही युवक संतोष उसे घर में अकेला पाकर जबरन दुष्कर्म कर फरार हो गया। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। आरोप है कि आरोपी ने युवती को धमकी भी दी। घटना के बाद युवती ने अपने पिता को आपबीती बताई। अगले दिन परिजन पीड़िता को लेकर स्थानीय थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शुरुआत में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता और उसके परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भाटपाररानी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...