KMB ब्यूरो देवरिया लियाकत अहमद के पुत्र अयान ने 12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो ओपन चैंपियनशिप 2026 का जीता गोल्ड मेडल
देश की पांच राज्यों के दमदार खिलाड़ियों को हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया
देवरिया। 12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो ओपन चैंपियनशिप 2026 में दमदार प्रदर्शन करते हुए देवरिया के लाल अयान बिन लियाकत गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। यह शुभ समाचार प्राप्त होते ही अयान के परिजनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है साथ ही साथ बधाइयों एवं शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। 15 व 16 मई 2026 की रात 11:00 बजे अयान ने कांटे के मुकाबले में इस प्रकार गोल्ड अपने नाम किया।
पहले प्री टेस्ट मैच में अयान ने असम को 9-3 व 0-0 से हराया। दूसरे टेस्ट में दिल्ली को 9-0, 13-0 नाक आउट हराया। क्वार्टर फाइनल मैच में हरियाना के आर्यन सिंह को16-3, 101 से हराया। सेमी फाइनल मैच में मध्य प्रदेश को 6-0, 12-2 से हराकर फाइनल में पहुंच गया। फाइनल मैच पंजाब को 9-1, 6-0 हराकर फाइनल मैच जीत कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल मैच जीतने के बाद तालकटोरा स्टेडियम में लाखों दर्शकों के बीच खेल प्रेमियों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सेल्फी लेने की भीड लग गयी।
إرسال تعليق