⚡ ब्रेकिंग News

पुत्री पर जाने के साथ ही नकदी व जेवर ले जाने का भी आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पुत्री पर जाने के साथ ही नकदी व जेवर ले जाने का भी आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। थाना इन्हौना क्षेत्र के अहमदाबाद पिपरी गांव की एक महिला ने अपनी पुत्री के घर से चले जाने और साथ में नकदी व जेवरात ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया है कि थाना स्तर पर उसकी शिकायत को सही तथ्यों के साथ दर्ज नहीं किया गया। ग्राम पूरे पिपरी अहमदाबाद पिपरी निवासी श्याम पत्नी घनश्याम द्वारा पुलिस अधीक्षक अमेठी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उसकी पुत्री घर से चली गई है। आरोप है कि जाते समय वह घर में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद, कमर की हाफ पेटी, बेसर और सोने की अंगूठी भी अपने साथ ले गई।
पीड़िता का कहना है कि घटना की जानकारी उसने तत्काल स्थानीय पुलिस को दी थी, लेकिन उसकी ओर से बताए गए तथ्यों को शिकायत में शामिल नहीं किया गया। महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसकी पूरी बात सुने बिना अपने स्तर से प्रार्थना पत्र तैयार कर उस पर हस्ताक्षर करा लिए। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, शिकायत में बताए गए सभी तथ्यों को दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा थाना स्तर पर बरती गई कथित लापरवाही की भी जांच कराने की मांग की है। उधर, मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका। प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...