⚡ ब्रेकिंग News

जीएसटी से सम्बंधित समस्याओं का होगा त्वरित समाधान- डिप्टी कमिश्नर

जीएसटी से सम्बंधित समस्याओं का होगा त्वरित समाधान- डिप्टी कमिश्नर

कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच का प्रतिनिधि मंडल डिप्टी कमिश्नर से की औपचारिक मुलाकात

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। नीति आयोग एवं कॉर्पोरेट मंत्रालय से पंजीकृत संस्था कॉउन्सिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त राज्यकर एल एस शरण से औपचारिक मुलाकात की।जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने मंच के द्वारा किए गए कार्यों एवं व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। जीएसटी से संबंधित जानकारी और सुझाव के बारे में विस्तृत चर्चा की।उपायुक्त ने जनपद में उद्योग को बढ़ावा देने के विषय मे विस्तृत जानकारी दी जनपद में उद्योगों के लगने से जनपद का राजस्व और रोजगार में भी वृद्धि होगी इसके अतिरिक्त सभी व्यापार की ट्रेडिंग में भी बढ़ोतरी होगी। शत प्रतिशत आश्वासन दिया कि जिस भी व्यापारी की जीएसटी से संबंधित कोई भी समस्या है उसका निराकरण तत्काल किया जायेगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह ने व्यापारियों के प्रति सकारात्मक सोच व ऊर्जावान उपायुक्त एल एस शरण को धन्यवाद प्रेषित किया। इस मुलाकात में ज़िला महामंत्री राजेश माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, ज़िला मन्त्री संतोष जायसवाल, नगर वरिष्ठ महामंत्री अश्विन वर्मा, नगर उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...