⚡ ब्रेकिंग News

स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर में आधुनिक ई-टीईपी विधि से हर्निया का सफल ऑपरेशन

स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर में आधुनिक ई-टीईपी विधि से हर्निया का सफल ऑपरेशन

केएमबी संवाददाता
सुलतानपुर। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा का प्रदर्शन किया है।स्वशासी मेडीकल कॉलेज के वरिष्ठ एवं अनुभवी सर्जन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुप्रीत वर्मा और डॉ आकाश और उनकी टीम द्वारा एक मरीज के राइट इनगुइनल हर्निया का बेहद जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। उन्नत और आधुनिक ई- टीईपी (एक्सटेंडेड टोटली एक्स्ट्रापेरिटोनियल) विधि से सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मरीज काफी समय से दाहिनी तरफ हर्निया की समस्या से ग्रसित था और असहनीय दर्द के कारण बेहद परेशान था। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में दिखाने के बाद डॉ. सुप्रीत वर्मा ने मरीज की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे ऑपरेशन की सलाह दी। डॉ. वर्मा और डॉ आकाश के कुशल नेतृत्व में मेडिकल टीम ने आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों का उपयोग करते हुए यह ऑपरेशन सफल बनाया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है और वह पूरी तरह से स्वस्थ एवं सुरक्षित है। मरीज और उसके परिजनों ने इस सफल ऑपरेशन के लिए डॉ. सुप्रीत वर्मा, डॉ आकाश, सीनियर रेजिडेंट डॉ यशांक एवं डॉ राजेश, जूनियर रेजिडेंट डॉ अमित इंटर्न डॉ दीपक, सिस्टर सहालिया, ओटी असिस्टेंट राहुल और प्रतिभा के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...