⚡ ब्रेकिंग News

समर कैंप का शुभारंभ: बच्चों ने सीखा रचनात्मकता और जीवन कौशल

समर कैंप का शुभारंभ: बच्चों ने सीखा रचनात्मकता और जीवन कौशल

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े 
बिछुआ। शासन के निर्देशानुसार 15 जून 2026 से 30 जून 2026 तक एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला बिछुआ विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप के अंतिम दिवस 30 जून 2026 को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पिरामल फाउंडेशन की टीम से श्रीमती शुचि मिश्रा (एआई) ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कला एवं सौंदर्यबोध, सामाजिक-भावात्मक सीखना (एसइएल), समुदाय एवं स्थानीय संस्कृति की समझ, स्थानीय संदर्भों की खोज, प्रोजेक्ट आधारित अधिगम, बालिका शिक्षा, रचनात्मक संवाद तथा विभिन्न नवाचारों से जुड़ी गतिविधियों से परिचित कराया गया।
समर कैंप में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से नए कौशल सीखे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मक सोच, सहयोग की भावना तथा व्यवहारिक ज्ञान का विकास करना रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं पिरामल फाउंडेशन की टीम का आभार व्यक्त किया तथा समर कैंप को सफलतापूर्वक संपन्न घोषित किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...