⚡ ब्रेकिंग News

गूगल से नंबर खोज चिकित्सक को फोन करना पड़ा मंहगा, न कोई OTP बताई फिर भी खाते से निकल गए रूपए

गूगल से नंबर खोज चिकित्सक को फोन करना पड़ा मंहगा, न कोई OTP बताई फिर भी खाते से निकल गए रूपए

केएमबी सुनील कुमार
कादीपुर, सुलतानपुर। बीते 12 जून को गूगल से सिविल लाइन सुलतानपुर के मनोविज्ञान चिकित्सक डा यस यम वर्मा का नंबर खोज बातचीत करने पर हास्पिटल रेसेप्सन के मोबाइल नंबर 8432591851 से फोन आया जिसने एक लिंक भेजा। लिंक को खोलने पर फोन करने वाले नें पांच रूपए भेजकर नंबर बुक कराने की बात किया। संदेह होने पर रूपया नहीं भेजा गया, फिर भी 15-16 जून को खाते से लगभग 39 हजार की धनराशि चार बार में निकाल लिया गया। मैसेज आते ही कस्बा निवासी अधिवक्ता रमाकांत बरनवाल की पुत्री खाताधारक सौम्या बरनवाल हैरान परेशान हो गई। साइबर क्राइम सेन्टर को रिपोर्ट दर्ज करा कोतवाली में लिखित तहरीर दिया जहां से आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिला। उक्त घटना के सम्बन्ध में खाता धारक सौम्या बरनवाल ने बताया कि उसने शक होने पर न तो एक पैसा भेजा और न तो कोई ओटीपी ही बताया फिर भी खाते से पैसा निकल जाना आश्चर्य का विषय है व कहा कि चिकित्सक का नंबर गूगल से निकाला जिस पर उपरोक्त मोबाइल नंबर से बुक कराने का लिंक भेजा गया जो पूर्णतया फर्जी निकला। उक्त खाताधारक नें घटना को दुखद बताते हुए साइबर क्राइम व बैंक से ठगी की बढ़ती घटनाओं से सावधान रहनें की अपील के साथ पुलिस अधीक्षक चारू निगम से घटना की सत्यता की जांच कराए जाने का निवेदन भी किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...