ऑटो चालक पर हुआ जान लेवा हमला, ₹10 हजार नकद व अंगूठी छीनने का आरोप
तिलोई,अमेठी। थाना इन्हौना के ग्राम सभा इन्हौना निवासी ऑटो चालक राजेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि बुकिंग के बहाने बुलाकर सात लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। पीड़ित का कहना है कि हमलावर ₹10,000 नकद और चांदी की अंगूठी छीनकर फरार हो गए।घायल राजेंद्र कुमार का मेडिकल कराया गया है। उन्होंने थाना कमरौली में लिखित तहरीर देकर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
إرسال تعليق