⚡ ब्रेकिंग News

खमारपानी में 'सेफ क्लिक 2.0' के तहत मिनी मैराथन व साइबर जागरूकता रैली आयोजित

खमारपानी में 'सेफ क्लिक 2.0' के तहत मिनी मैराथन व साइबर जागरूकता रैली आयोजित

केएमबी ब्यूरो श्रावण कामड़े
बिछुआ। चौकी खमारपानी द्वारा साइबर जागरूकता अभियान 'सेफ क्लिक 2.0' के अंतर्गत मिनी मैराथन दौड़ एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्कूली विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सतीश भलावी, खमारपानी सरपंच सुरेश परतेती, ग्राम घाटकामता के सरपंच अरुण सराठे, भाजपा मंडल महामंत्री दशरथ साहू, उपसरपंच नंदकिशोर साहू, कामधेनु गौशाला बिछवीं के संचालक सुनील गाकरे, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, ग्राम कोटवार, चौकी खमारपानी का पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्र के नागरिक, खिलाड़ी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिभागियों की मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गई तथा लगभग एक किलोमीटर लंबी साइबर जागरूकता रैली निकाली गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को नोकिया 110 4जी कीपैड मोबाइल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों सहित अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की शपथ दिलाई गई। आयोजन में करीब 50 से 60 लोगों की सहभागिता रही।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...