जन शिक्षण संस्थान लखनऊ (साक्षरता निकेतन) के प्रशिक्षणार्थियों को कराई गई इंडस्ट्री विजिट
लखनऊ। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान लखनऊ के दर्जी एडवांस, असिस्टेंट ड्रेस मेकर एवं ब्यूटी एंड वेलनेस के 35 प्रशिक्षणार्थियों एवं 04 स्टाफ सदस्यों को आई टी आई अलीगंज परिसर में संचालित रेमंड टेलरिंग सेंटर, टाटा आई टी आई का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर रेमंड के प्रतिनिधि श्री आशीष तिवारी द्वारा टेलरिंग क्षेत्र में प्रयोग की जा रही इंडस्ट्रियल स्विंग मशीनों एवं सहायक उपकरणों की जानकारी दी गई। टाटा द्वारा संचालित आई टी आई के श्री रुद्र जी एवं उनकी टीम द्वारा ई वी एम तथा लेजर प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी सहित कार्यशाला का भ्रमण कराया गया। वहां के समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।
إرسال تعليق