⚡ ब्रेकिंग News

भाजपा जिला महामंत्री मुकेश बघेल (कुड़ारी) के निवास पर अवधूत सिद्ध महायोगी परम पूज्य श्री दादा गुरु जी का शुभ आगमन

भाजपा जिला महामंत्री मुकेश बघेल (कुड़ारी) के निवास पर अवधूत सिद्ध महायोगी परम पूज्य श्री दादा गुरु जी का शुभ आगमन

केएमबी संदीप डेहरिया 
सिवनी। ग्राम कुड़ारी में आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का वातावरण उस समय देखने को मिला, जब अवधूत सिद्ध महायोगी परम पूज्य संत श्री दादा गुरु महाराज जी का शुभ आगमन भाजपा के जिला महामंत्री श्री मुकेश बघेल जी के निवास पर हुआ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ संत श्री का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संत श्री दादा गुरु महाराज जी इन दिनों नर्मदा मैया की परिक्रमा कर रहे हैं और कठोर तप एवं साधना के माध्यम से सनातन संस्कृति का संदेश जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।
 मुकेश बघेल ने संत श्री का स्वागत करते हुए उनके आशीर्वाद को अपने परिवार एवं क्षेत्रवासियों के लिए सौभाग्य बताया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक चर्चा में सहभागिता की। संत श्री ने सभी को धर्म, सेवा, सदाचार एवं मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संदेश देते हुए अपने आशीर्वचन प्रदान किए। दादा गुरु महाराज जी के शुभ आगमन से ग्राम कुड़ारी का वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने इस अवसर को अत्यंत पुण्यदायी एवं अविस्मरणीय बताया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...