⚡ ब्रेकिंग News

विषैले जंतु और सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी चिंता

विषैले जंतु और सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ी चिंता

केएमबी खुर्शीद अहमद 
 अमेठी। बारिश के मौसम के बीच विषैले जंतुओं और सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।अलग-अलग मामलों में एक विवाहिता और एक वृद्धा की मौत हो गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। पहली घटना विकासखंड क्षेत्र के पिछूती गांव निवासी वेदराम कनौजिया की पत्नी रेशमा कुमारी (29) की है। वह सुल्तानपुर जनपद के बल्दीराय थाना क्षेत्र के बेहीकला गांव स्थित अपने मायके गई थीं। इसी दौरान उन्हें किसी विषैले जंतु ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर जगदीशपुर पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। दूसरी घटना मंगरौली गांव की है, जहां हसरतुल निशा (90) बुधवार को अपने घर के कमरे की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
लगातार हो रही सर्पदंश और विषैले जंतुओं के काटने की घटनाओं ने ग्रामीण इलाकों में चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार पर भरोसा न करें, बल्कि पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर इलाज मिल सके और जान बचाई जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...