⚡ ब्रेकिंग News

सवारियों से भरे ई-रिक्शा और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवारों की हालत गंभीर

सवारियों से भरे ई-रिक्शा और तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक सवारों की हालत गंभीर 

केएमबी खुर्शीद अहमद
 अमेठी। जनपद के बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र में जगदीशपुर–सत्थिन मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सवारियों से भरे एक ई-रिक्शा और तेज रफ्तार आर-15 बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ई-रिक्शा चालक भी चोटिल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सत्थिन से जगदीशपुर की ओर जा रहा सवारियों से भरा ई-रिक्शा, जिसमें महताब निवासी छज्जूपुर मोहिउद्दीनपुर और चार लोग जगदीशपुर जा रहे थे। सामने से आ रही आर-15 बाइक से टकरा गया। बाइक पर सवार इमरान और फैजान, जिन्हें कासिमपुर का निवासी बताया जा रहा है, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने में देरी होने पर घायलों को निजी बोलेरो वाहन से सत्थिन चौकी पर तैनात आरक्षी अजय कुमार की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाजार शुक्ल पहुंचाया गया। वहीं, घायल ई-रिक्शा चालक महताब को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगदीशपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दूसरी ओर, बाइक सवार इमरान और फैजान की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...