डॉ. राजेश्वर सिंह ने गांव राम चौरा, बंथरा में "चाय पर चर्चा" कार्यक्रम में किया आत्मीय संवाद
लखनऊ। सरोजनीनगर मंडल के गांव राम चौरा, बंथरा स्थित विवेक राजपूत के आवास पर आयोजित "चाय पर चर्चा" कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को अपने सरोजनीनगर परिवार, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि क्षेत्रवासियों के सुझाव, विश्वास और स्नेह ने उनके इस विश्वास को और दृढ़ किया है कि जनभागीदारी ही विकास की सबसे बड़ी शक्ति है। इस अवसर पर विधायक जी की विवेक राजपूत के परिवार से आत्मीय भेंट हुई तथा उन्होंने उनके बच्चों कुमारी आराध्या एवं कुमारी शान्वी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र की लगभग 350 आशा बहनों को साड़ी वितरण किए जाने की घोषणा की। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए शक्ति केंद्र संयोजकों को पौधों का वितरण भी किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनका संकल्प केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार तक अवसर, शिक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पहुँचाना है। इसी उद्देश्य से मेधावी विद्यार्थियों के लिए साइकिल एवं लैपटॉप, युवाओं के लिए डिजिटल क्लास, मातृशक्ति के सशक्तिकरण हेतु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र, आस्था के केंद्रों के सौंदर्यीकरण तथा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामलाल वर्मा (मंडल प्रभारी), विवेक राजपूत (मंडल अध्यक्ष), प्रिओम सिंह (मंडल महामंत्री), मुनेश्वर प्रसाद रावत (शक्ति केंद्र संयोजक), उत्कर्ष शुक्ला (बूथ अध्यक्ष), के. सन (बूथ अध्यक्ष), मिठाई लाल (बूथ अध्यक्ष), अंकिता रावल (बूथ अध्यक्ष), शिवसागर सिंह (शक्ति केंद्र संयोजक), सुरेश सिंह (वरिष्ठ कार्यकर्ता), धर्मेन्द्र सिंह (शक्ति केंद्र संयोजक), वीरेन्द्र सिंह (शक्ति केंद्र संयोजक), अरुण गुप्ता 'बाबा' (मंडल मंत्री), पवन मिश्रा (शक्ति केंद्र प्रभारी), पिंटू तिवारी (मंडल मंत्री), शशांक सिंह (सह मीडिया प्रभारी), विनोद सिंह (शक्ति केंद्र संयोजक), प्रताप रावत (शक्ति केंद्र संयोजक), मधु चौरसिया (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), मोहित तिवारी (मंडल अध्यक्ष, अर्जुनगंज), भानु प्रताप सिंह (शक्ति केंद्र संयोजक), अनुराग कश्यप (बूथ अध्यक्ष), सालिन कुमार (बूथ अध्यक्ष), अर्चना गौतम (मंडल मंत्री), बीना श्रीवास्तव (मंडल मंत्री), सोनू त्रिवेदी (उपाध्यक्ष), अनुपम पंडित (उपाध्यक्ष), दिनेश सिंह, संजय लोधी (बूथ पिछड़ा मोर्चा), आचल गौतम, देवेंद्र सिंह तोमर 'राहुल' (जिला कार्यसमिति सदस्य), अरविन्द त्रिवेदी, आशु शुक्ला, सुभाष पासी एवं संदीप रावत (मंडल प्रभारी) सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
Post a Comment