ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
अमेठी। जायस थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं प्रारंभिक तौर पर जहरीला पदार्थ खाने से मौत की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, विमलेश कुमारी का विवाह वर्ष 2025 में जायस थाना क्षेत्र के केशरिया सालिमपुर निवासी अरविंद कुमार के साथ हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था।परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को विवाहिता की तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रायबरेली रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मृत्यु का वास्तविक कारण जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Post a Comment