⚡ ब्रेकिंग News

वरिष्ठ समाजसेवी पी.के. तिवारी को उनके जन्मदिन पर किया गया सम्मानित

वरिष्ठ समाजसेवी पी.के. तिवारी को उनके जन्मदिन पर किया गया सम्मानित

केएमबी खुर्शीद अहमद
बाजार शुक्ल,अमेठी। क्षेत्र के भटमऊ गांव निवासी एवं जनपद ही नहीं बल्कि देशभर में अपनी निष्काम समाजसेवा, चिकित्सा सेवा और मानवीय कार्यों के लिए विख्यात वरिष्ठ समाजसेवी पी.के. तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर स्वतंत्र एकता समाचार पत्रकारिता शिक्षा ट्रस्ट द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष एवं युवा पत्रकार दीपक पाठक ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की।दीपक पाठक ने कहा कि पी.के. तिवारी केवल एक समाजसेवी नहीं, बल्कि अमेठी में समाजसेवा की मजबूत नींव हैं। उन्होंने निस्वार्थ सेवा, मानवता और समर्पण की ऐसी मिसाल कायम की है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। चिकित्सा सेवा हो, जरूरतमंदों की सहायता हो या सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य, वे हर समय बिना किसी भेदभाव के आमजन के बीच उपस्थित रहते हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि जनपद के छोटे-बड़े अधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाज के सभी वर्ग उनके सेवा भाव का सम्मान करते हैं। उनके कार्य अनुकरणीय हैं और प्रत्येक समाजसेवी के लिए प्रेरणा हैं। ऐसे कर्मयोगी का सम्मान करना स्वयं सम्मानित होने जैसा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पी.के. तिवारी का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद समाज को निरंतर मिलता रहे तथा वे इसी प्रकार मानवता की सेवा करते रहें।इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय महासचिव इकरार अहमद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीर अहमद भी उपस्थित रहे। दोनों पदाधिकारियों ने भी वरिष्ठ समाजसेवी पी.के. तिवारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक योगदान को अतुलनीय बताया और कहा कि उनका सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उपस्थित सभी लोगों ने पी.के. तिवारी के स्वस्थ, दीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनके समाजसेवा के अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...