⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी जिले में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, तिलोई तहसील का घेराव

अमेठी जिले में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, तिलोई तहसील का घेराव

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। तिलोई तहसील क्षेत्र के सिंहपुर में कथित बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय ब्लॉक प्रमुख ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग के करीब 40 साल पुराने मकान पर दबंगई दिखाते हुए बुलडोजर चलवा दिया। उनका यह भी दावा है कि कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पीड़ित पिछले 10 दिनों से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील का घेराव कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल प्रशासन की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...