मुसाफिरखाना में कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का भव्य स्वागत
अमेठी। शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के मुसाफिरखाना आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जमुवारी मोड़ पर ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं स्थानीय समस्याओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, सक्रियता और संगठनात्मक एकजुटता से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और कांग्रेस प्रदेश में और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत राजेंद्र पाल गौतम ने पदाधिकारियों के साथ संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अमेठी जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।
إرسال تعليق