⚡ ब्रेकिंग News

बंद कमरे का ताला तोड़कर चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर

बंद कमरे का ताला तोड़कर चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर

केएमबी ब्यूरो इंद्रभान पांडेय
 अमेठी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार, सरैया बड़गांव गांव में रविवार देर रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह होने पर पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।पीड़ित विजय सिंह ने बताया कि रविवार रात वह घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। सोमवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो कमरे का ताला और कुंडी टूटी हुई मिली। कमरे में रखी अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे जेवरात और नगदी गायब मिले। चोरी की घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरों की तलाश में जुटी है।थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...