⚡ ब्रेकिंग News

पूरे राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह का अंतिम सस्कार, पैतृक गांव में उमड़ा जनसैलाब

पूरे राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह का अंतिम सस्कार, पैतृक गांव में उमड़ा जनसैलाब

केएमबी खुर्शीद अहमद
अमेठी। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के चार बार विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता दादा तेजभान सिंह का 83 वर्ष की आयु में लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से अमेठी सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रविवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अचलपुर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
राजकीय सम्मान के तहत पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरे रास्ते लोगों ने अपने प्रिय नेता को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
दादा तेजभान सिंह अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनसेवा और जनता के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को अमेठी की राजनीति और सामाजिक जीवन के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके जाने से क्षेत्र ने एक अनुभवी, लोकप्रिय और जनहितैषी नेता को खो दिया है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...