⚡ ब्रेकिंग News

अंकित कांड के विरोध में बवाल के मामले में 8 नामजद, 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

अंकित कांड के विरोध में बवाल के मामले में 8 नामजद, 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। गौरीगंज में अंकित कश्यप हत्याकांड के विरोध में हुए हाईवे जाम के दौरान बवाल की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने भीड़ हटाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पथराव में एसआई कृपाशंकर यादव, रामकरन सिंह और शिवेंद्र प्रताप सिंह को चोटें आई हैं। तीनों का मेडिकल कराया गया है। इस संबंध में एसआई कृपाशंकर यादव की तहरीर पर राज, विजय सिंह, प्रीतम, प्रभाकर मिश्रा, हरिकिशन शुक्ला उर्फ निक्की, गौरीशंकर, विजय पासी, संतोष समेत 8 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई वीरेन्द्र कुमार पाल कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...