⚡ ब्रेकिंग News

लगातार हो रही बारिश बनी आफत, कच्चा मकान गिरकर हुआ धारासाई, बेघर हुआ परिवार

लगातार हो रही बारिश बनी आफत, कच्चा मकान गिरकर हुआ धारासाई, बेघर हुआ परिवार

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति 
अमेठी। तिलोई विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूटमारा के पूरे इच्छाराम पंडित का पुरवा में लगातार हो रही बारिश के कारण बुधवार को एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े तथा अन्य घरेलू सामान मलबे में दब गया। हालांकि घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान जयप्रकाश मिश्रा पुत्र कुलदीप नारायण मिश्रा का था। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। उनके परिवार में दो नाबालिग बेटियां, एक पुत्र सहित कुल छह सदस्य हैं।
मकान ढह जाने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है और उनके पास अस्थायी झोपड़ी बनाकर रहने तक की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन करे तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और आवास योजना का लाभ उपलब्ध कराया जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में परिवार को राहत मिल सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...