⚡ ब्रेकिंग News

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

केएमबी संवाददाता
शिवगढ़। शंभूगंज चौकी क्षेत्र के सहिनवा गांव के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान विजय कुमार उपाध्याय पुत्र जय गोपाल उपाध्याय, निवासी शिवगढ़ बनकटवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय कुमार बाइक से जा रहे थे, तभी सहिनवा गांव के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...