⚡ ब्रेकिंग News

झटका मशीनों पर एसडीएम बल्दीराय का शिकंजा, दर्जनों मशीनें-बैटरियां जब्त

झटका मशीनों पर एसडीएम बल्दीराय का शिकंजा, दर्जनों मशीनें-बैटरियां जब्त

केएमबी जगन्नाथ मिश्रा
सुल्तानपुर।झटका मशीन के करंट से हो रही मौतों के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर बल्दीराय एसडीएम प्रभात सिंह और तहसीलदार सुनील कुमार ने कई गांवों में अभियान चलाकर खेतों में लगी दर्जनों झटका मशीनें और बैटरियां जब्त कर लीं।कार्रवाई से ग्रामीणों में खलबली मच गई।एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व टीम ने गांवों में पहुंचकर खेतों और आसपास के इलाकों में झटका मशीनों के संचालन की जांच की।टीम ने मशीनें और बैटरियां कब्जे में लेने के साथ संबंधित किसानों को दोबारा झटका मशीन न लगाने की कड़ी चेतावनी दी।एसडीएम ने कहा कि खेतों के चारों ओर करंट प्रवाहित करना लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा है। दोबारा झटका मशीन लगाकर करंट प्रवाहित करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।डीएम ने तहसील स्तर पर टीमें गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने,झटका मशीनों की जानकारी जुटाने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...