⚡ ब्रेकिंग News

शिवगढ़ से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

शिवगढ़ से बाबा धाम के लिए रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

केएमबी संवाददाता
शिवगढ़। ग्राम सभा से कांवरियों का जत्था आज बाबा धाम के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुआ। यात्रा का शुभारंभ पूर्व प्रधान बसंत कुमार जायसवाल की अगुवाई में किया गया। कांवरियों का यह जत्था मनगढ़, घुइसरनाथ और बेलखरनाथ होते हुए बाबा धाम की यात्रा करेगा।
यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे। इनमें राकेश कुमार, हनुमान रावत, रमेश कुमार, संगम, सतीश कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार, रमेश कुमार, शिवप्रसाद जायसवाल, हरिप्रसाद जायसवाल, संजय कसौधन, पवनेश दुबे जयशंकर साहू अंश, डॉ. राजेश, डॉक्टर बंगाली सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।बाबा धाम के लिए रवाना होते समय श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा प्रारंभ की और सभी ने सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...