गौरीबाजार पुलिस ने टैंकर से डीजल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफतार
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सत्येन्द्र राय के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्य गौरीबाजार मृत्युंजय राय के कुशल नेतृत्व में थाना गौरीबाजार पुलिस टीम द्वारा 31 जुलाई 2026/01 अगस्त 2026 की रात्रि में संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सिरजम चौराहे के पास से एक टैंकर यूपी 52 एटी 0730 से डीजल चोरी कर रहे 02 अभियुक्तों राजेश यादव पुत्र झपसी यादव निवासी धतुरा खास उसरा टोला थाना गौरीबाजार जिला देवरिया उम्र करीब 40 वर्ष व अरविन्द निषाद पुत्र रामदुलार निषाद निवासी नरौली भीखम थाना खुखुन्दू जिला देवरिया उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के एक ड्रम में 45 लीटर डीजल व 15-15 लीटर के प्लास्टिक का डिब्बा व तेल निकालने वाला पाईप व एक कीप बरामद किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 323/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तो द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि वे टैंकर के चालक व सहचालक (खलासी) है तथा हम लोगो द्वारा टैंकर से तेल निकालकर बेच दिया जाता है।
إرسال تعليق