⚡ ब्रेकिंग News

टिकरी-मिर्ज़ागढ़ वाया कुकहा रास्ता बदहाल, पक्की सड़क बनाने की मांग तेज

टिकरी-मिर्ज़ागढ़ वाया कुकहा रास्ता बदहाल, पक्की सड़क बनाने की मांग तेज

केएमबी गंगा प्रसाद प्रजापति 
 तिलोई,अमेठी। सिंहपुर विकासखंड के दक्षिणी पश्चिमी छोर पर स्थित प्रसिद्ध मां मरहरा देवी मंदिर का मुख्य संपर्क मार्ग आज कल काफी बदहाल हो चुका है। आसपास के दर्जनों गांव के हजारों लोग कई वर्षों से अपने जनप्रतिनिधियों से इस मार्ग के निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कई बार इस मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत भी की लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। विधानसभा तिलोई के विकासखंड सिंहपुर अंतर्गत टिकरी गांव होते हुए यह मार्ग मिर्ज़ागढ़ वाया कुकहा को जाता है। हैदरगढ़ वाया सेमरौता संपर्क मार्ग से इस रास्ते की लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर होगी। इसी रास्ते पर प्रसिद्ध मां मरहरा देवी का मंदिर है जहां सैकड़ों की संख्या में लोग प्रतिदिन इसी बदहाल मार्ग से आते जाते हैं। दर्जनों की संख्या में प्रतिदिन स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से अपने-अपने स्कूलों को जाते हैं। कई सालों से इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिनमें कीचड़युक्त पानी भर जाता है, जिससे ग्रामीणों के साथ बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। बारिश के मौसम में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।मिर्ज़ागढ़ निवासी आजाद कश्यप और कुकहा निवासी अधिवक्ता शशांक द्विवेदी ने बताया कि मरहरा देवी मंदिर से लेकर टिकरी तक जितने में खड़ंजा लगा है उतना मार्ग तो काफी जर्जर है। आए दिन किसी न किसी की दुर्घटना होती ही रहती है। कई बार इस खस्ता हाल मार्ग के विषय में आवाज उठाई गई लेकिन कहीं कोई सुनवाई हुई नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...