⚡ ब्रेकिंग News

कुलदीप गुप्ता ने लगाई हैट्रिक: तीसरी बार बने काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष

कुलदीप गुप्ता ने लगाई हैट्रिक: तीसरी बार बने काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। काउंसिल ऑफ उद्योग व्यापार मंच, सुल्तानपुर की जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के उपरांत कोर कमेटी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह, चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी तथा मंडल अध्यक्ष अशोक कसौधन की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में कोर कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से कुलदीप गुप्ता को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष चुना। इसके साथ ही राजेश माहेश्वरी को जिला महामंत्री तथा रवि सोनी को नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और संगठन को मजबूत बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेगी तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। प्रदेश प्रवक्ता एवं चुनाव प्रभारी रमेश माहेश्वरी ने कहा कि सर्वसम्मति से हुआ यह चयन संगठन की एकता, आपसी विश्वास और मजबूत लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेगी। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने कोर कमेटी के सदस्यों एवं संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें लगातार तीसरी बार जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा, “आप सभी ने जिस विश्वास के साथ मुझे पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा। व्यापारियों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाना और संगठन को और अधिक मजबूत करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।” उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन को तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक और अधिक सक्रिय करते हुए व्यापारियों को एकजुट करने तथा उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों एवं शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में बृजेश खत्री, राजेंद्र जायसवाल, अरविंद द्विवेदी, विजय टंडन, संतोष जायसवाल, अशोक दिव्या, राजीव श्रीवास्तव, सुधीर गुप्ता, अश्वनी वर्मा, हरिशंकर, मनोज जैन, माणिकलाल, शुभम जैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...