⚡ ब्रेकिंग News

स्मृति ईरानी ने अचानक बुलाई अमेठी भाजपा की दिल्ली के केंद्रीय मुख्यालय पर बैठक

स्मृति ईरानी ने अचानक बुलाई अमेठी भाजपा की दिल्ली के केंद्रीय मुख्यालय पर बैठक

केएमबी खुर्शीद अहमद 
अमेठी। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी के केंद्रीय मुख्यालय में एक बेहद अहम रणनीतिक बैठक देखने को मिली। अमेठी भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी के साथ बैठक की। इस हाई-प्रोफाइल बैठक के बाद अमेठी की सियासत और आगामी चुनावी समर को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, मासिक गतिविधियों और जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से मंथन हुआ।
बैठक के बाद स्मृति ईरानी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से तस्वीर साझा करते हुए बैठक के प्रमुख बिंदुओं को सार्वजनिक किया। स्मृति ईरानी ने स्पष्ट संदेश दिया कि आने वाले समय में चुनावी मुकाबले को देखते हुए संगठन की जड़ों को और मजबूत करना होगा।

स्मृति ईरानी ने अपनी पोस्ट में लिखा- "आज भाजपा मुख्यालय पर अमेठी जनपद से आए हुए जिला भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों संग संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। आने वाले समय में चुनावी समर को ध्यान में रखते हुए बूथ से लेकर मंडल स्तर तक, संगठन के कार्यक्रमों और सरकार की योजनाओं से लोगों को जोड़ना प्रमुख लक्ष्यों में सम्मिलित है।
संगठन को निरंतर सशक्त करने हेतु मासिक गतिविधियों में अपनी सक्रियता रखने और कार्यकर्ताओं के साथ परस्पर संवाद एवं समन्वय के आधार पर ही यह यात्रा निर्बाध गति से आगे बढ़ती रहेगी।" भले ही स्मृति ईरानी अब संसद में अमेठी का प्रतिनिधित्व न कर रही हों, लेकिन इस बैठक से यह साफ हो गया है कि अमेठी के संगठन और क्षेत्र पर उनकी सक्रियता कम नहीं हुई है।
 आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा बूथ स्तर तक अपनी पहुंच को पुख्ता करना चाहती है। कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार ही इसका मुख्य आधार होगा। केंद्रीय मुख्यालय में जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ इस तरह की विस्तृत चर्चा से स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और उत्साह दोनों को बढ़ाने की रणनीति मानी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...