⚡ ब्रेकिंग News

‘रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ

‘रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ
 
केएमबी जगन्नाथ मिश्रा
सुलतानपुर,26 अगस्त। रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित- ‘रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार‘ कार्यक्रम का कैबिनेट मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा पं० राम नरेश त्रिपाठी सभागार में दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष जनता दल सेकुलर ओंकार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
  मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से उ0प्र0 की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा, योजना का शुभारम्भ एवं विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में देखा व सुना गया। प्रदेश सरकार ‘रक्षाबंधन का त्योहार-मातृशक्ति को उपहार, के अन्तर्गत समस्त बसों में सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित नि शुल्क बस यात्रा की सुविधा 27.08.2026 को प्रातः 06ः00 बजे से 29 अगस्त, 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक प्रदान की जायेगी। महिलाएं आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड दिखाकर निःशुल्क बस यात्रा का लाभ उठा पायेंगी।
  तत्पश्चात सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आगामी रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर मंत्री जी के कर कमलो द्वारा उपस्थित मातृशक्तियों को साड़ी व मिष्ठान भेंट किया गया। सभागार में उपस्थित समस्त मातृशक्तियों को साड़ी व मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में आगामी रक्षाबंधन पर्व हेतु सभागार में उपस्थित बहनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन मे मुख्यमंत्री द्वारा 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा, योजना का शुभारम्भ एवं विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ हेतु विशेष आभार व्यक्त किया। मंत्री जी द्वारा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला केन्द्रित जनकल्याणकारी योजनाओं की विशेष चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बहनों एवं माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से प्रदेश की महिलाएं अपने भाई एवं परिजनों के पास रक्षाबंधन का त्योहार बिना किसी आर्थिक बाधा के उत्साह एवं सम्मान के साथ मना सकेंगी। इसी प्रकार विधायक सदर द्वारा अपने संबोधन में रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क बस यात्रा व 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में बहनें एवं माताएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...