⚡ ब्रेकिंग News

दवा लेने निकली महिला लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

दवा लेने निकली महिला लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

केएमबी खुर्शीद अहमद
 मोहनगंज,अमेठी। जनपद के थाना क्षेत्र ग्रामपुर अमीर सिंह मजरे रजनपुर निवासी बुद्ध राम पुत्र माटी की पत्नी 19 अगस्त 2026 को घर से दवा लेने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों के मुताबिक महिला करीब सुबह 10 बजे घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब महिला वापस घर नहीं लौटी तो पति और अन्य परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन महिला का कहीं पता नहीं चला।लगातार तलाश के बावजूद कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने मामले की सूचना मोहनगंज पुलिस को दी है। परिजन महिला की सकुशल बरामदगी को लेकर चिंतित हैं और पुलिस से जल्द तलाश कर उन्हें घर वापस लाने की मांग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक महिला के लापता होने के कारणों और उनके संभावित ठिकाने की जानकारी नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच करते हुए महिला की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...