⚡ ब्रेकिंग News

अमेठी में बड़ा हादसा: टैंकर से टकराकर घर में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे घायल,13 बच्चे निजी अस्पताल में भर्ती, 16 का इलाज ट्रामा सेंटर में

अमेठी में बड़ा हादसा: टैंकर से टकराकर घर में घुसी स्कूल बस, 25 बच्चे घायल,13 बच्चे निजी अस्पताल में भर्ती, 16 का इलाज ट्रामा सेंटर में

केएमबी खुर्शीद अहमद 
जगदीशपुर अमेठी। जिले में सोमवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब स्कूली बच्चों से भरी एक निजी स्कूल बस दूध टैंकर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसी। हादसे में बस में सवार 25 स्कूली बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसा भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित रानीगंज थौरी गांव के पास करीब दिन मे 11 बजे हुआ। बताया गया कि आरपीएस स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान बस की दूध टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक मकान में जा घुसी। हादसे में बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। बच्चों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए जगदीशपुर सीएचसी और निजी अस्पतालों में भेजा गया। दुर्घटना में बस का क्लीनर भी वाहन में फंस गया, जिसे निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलते ही एसडीएम मुसाफिरखाना, सीओ तिलोई समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। 13 बच्चों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
मुख्य चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह के मुताबिक, हादसे में घायल बच्चों में से 13 बच्चों का इलाज केपी त्रिपाठी मेमोरियल अस्पताल, जगदीशपुर में कराया जा रहा है, जबकि अन्य घायल बच्चों का उपचार जगदीशपुर सीएचसी में किया गया। सीएमओ ने बताया कि सभी बच्चों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
बाल-बाल बची कई जिंदगियां, उठे सुरक्षा पर सवाल जिस तरह बस दूध टैंकर से टकराने के बाद मकान में जा घुसी और उसका पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ, उससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। गनीमत रही कि समय रहते स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाल लिया गया। हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा, निजी स्कूल बसों की फिटनेस और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों के बीच भी घटना को लेकर चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों और वाहनों की स्थिति की जांच की जा रही है,अब देखना ये है कि प्रशासन इन घटनाओं पर क्या कार्यवाही और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर क्या कार्यवाही करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...