⚡ ब्रेकिंग News

बंधुआ कला पुलिस ने किया डीजे ट्रॉली चोरी की घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बंधुआ कला पुलिस ने किया डीजे ट्रॉली चोरी की घटना का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

केएमबी मोहम्मद अफसर
 सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना बंधुआकला पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक डी.जे. ट्रॉली बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिव्यांशु यादव पुत्र रामशंकर यादव निवासी हरदोईया, थाना मुसाफिरखाना, अमेठी, संदीप निषाद पुत्र शिवलाल निषाद तथा अमन यादव पुत्र अर्जुन प्रसाद यादव, दोनों निवासी पिछौरा, थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद डी.जे. ट्रॉली को कब्जे में लेते हुए तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना के खुलासे से संबंधित मामले में आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...