⚡ ब्रेकिंग News

कच्ची दीवार गिरने से सात वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में पसरा मातम

कच्ची दीवार गिरने से सात वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में पसरा मातम

केएमबी खुर्शीद अहमद 
शुकुल बाजार। अमेठी जनपद के थाना क्षेत्र बाजार शुक्ल के फुन्दनपुर के पूरे बकतावर में एक दर्द नाक घटना सामने आई। हादसे में कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे सो रही सात वर्षीय मासूम बच्ची की दबकर मौत हो गई। हादसे के समय पास में सो रहे दादा बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में मातम पसरा है। फुंदनपुर के पूरे बख्तावर निवासी जियालाल की सात वर्षीय पुत्री कोमल रात घर में सो रही थी। इसी दौरान अचानक कच्ची मिट्टी की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन मलबा हटाकर बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोमल का एक बड़ा भाई जगदम्बा है। करीब एक सप्ताह पहले ही परिवार में एक नवजात बच्चे का जन्म हुआ है। हादसे के समय बच्ची की मां चांदनी अपने नवजात बच्चे के साथ मायके में थी। पिता मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सूचना पर पहुंची बाजार शुक्ल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मासूम की मौत से गांव में शोक की लहर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...