हादसे के बीच अमेठी पुलिस ने दिखाया वर्दी का मानवीय चेहरा, थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक स्टाफ को लोगों ने किया सलाम
अमेठी। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस जब किसी की जिंदगी बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देती है, तो वर्दी का असली मतलब सामने आता है। स्कूल बस और कंटेनर की टक्कर के बाद खून से लथपथ बस चालक को कांस्टेबल योगेश जाट ने अपनी गोद में उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं SI अंजीत यादव समेत पूरी पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए राहत-बचाव कार्य संभाल लिया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में थाना प्रभारी अजयेन्द्र पटेल के नेतृत्व, टीम की तत्परता और पुलिसकर्मियों की संवेदनशीलता ने प्रभावित किया। हादसे की गंभीरता के बीच जिस साहस और मानवीय संवेदना के साथ पुलिसकर्मी जुटे रहे, वह निश्चित रूप से प्रशंसा और सम्मान का हकदार है।
सबसे अच्छी तस्वीर यह रही कि पुलिस के साथ स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए। संकट की घड़ी में खाकी और आम जनता का यह साथ भरोसे और इंसानियत की खूबसूरत मिसाल बन गया।
अमेठी पुलिस की यह कार्रवाई सिर्फ ड्यूटी निभाने की कहानी नहीं, बल्कि यह संदेश है कि वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील दिल धड़कता है।
थाना प्रभारी अजयेन्द्र पटेल सहित भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना टीम को इस तत्परता, साहस, नेतृत्व और मानवीय संवेदना के लिए दिल से सलाम।
यही है ‘मित्र पुलिस’—
संकट में सबसे पहले, मदद के लिए सबसे आगे।
“सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा।”
Post a Comment