⚡ ब्रेकिंग News

सुल्तानपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IAS अंशुल हिंदल को मिली लंभुआ SDM की कमान

सुल्तानपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IAS अंशुल हिंदल को मिली लंभुआ SDM की कमान

केएमबी संवाददाता
सुल्तानपुर। जनपद में प्रशासनिक स्तर पर एक अहम जिम्मेदारी युवा आईएएस अधिकारी अंशुल हिंदल को सौंपी गई है। हाल ही में सुल्तानपुर में जॉइंट मजिस्ट्रेट/सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्त किए गए आईएएस अंशुल हिंदल को अब तहसील लंभुआ के उप जिलाधिकारी (SDM)/उप जिला मजिस्ट्रेट का चार्ज दिया गया है।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में मिली इस नई जिम्मेदारी को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लंभुआ तहसील की कमान संभालने के साथ ही अब राजस्व मामलों, जनसुनवाई, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और आम जनता की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।

शासन की मंशा को जमीन पर उतारने की चुनौती

आईएएस अंशुल हिंदल के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी तहसील स्तर पर प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और तेज एवं पारदर्शी बनाने की होगी। आम जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई और लंबित मामलों की प्रभावी समीक्षा लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

लंभुआ को मिलेगी नई प्रशासनिक रफ्तार!

युवा आईएएस अधिकारी को लंभुआ SDM की जिम्मेदारी मिलने के बाद तहसील में प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी के साथ जनता की समस्याओं के समाधान और राजस्व मामलों के निस्तारण में अंशुल हिंदल की कार्यशैली किस तरह नई मिसाल कायम करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...