रक्षाबंधन पर दिवंगत कृष्ण मौर्य की बेटियों के चेहरों पर आई मुस्कान, भेंट की गई नई साइकिलें
तिलोई अमेठी। बहादुरपुर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल सामने आई। ग्राम टिकरा, ग्राम सभा ओदारी, ब्लॉक बहादुरपुर निवासी स्वर्गीय कृष्ण मौर्य के परिवार की बेटियों को नई साइकिल और मिठाई भेंट कर उनकी मदद की गई। करीब एक सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में 36 वर्षीय कृष्ण मौर्य की दर्दनाक मौत हो गई थी। वे मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, तीन नाबालिग बेटियां और एक छोटा बेटा है।परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। बेटियों को करीब 3 किलोमीटर दूर स्कूल जाने के लिए साइकिल की जरूरत थी। रक्षाबंधन के अवसर पर बेटियों को नई साइकिलें और मिठाई भेंट की गई, जिससे उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। इस पहल के माध्यम से जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े होकर यह संदेश दिया गया कि खुशियां तभी सार्थक हैं, जब उन्हें जरूरतमंदों के साथ बांटा जाए। इस अवसर पर सुनील कुमार, प्रदेश महासचिव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
Post a Comment