⚡ ब्रेकिंग News

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत देवरिया पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सतर्क दृष्टि

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत देवरिया पुलिस अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सतर्क दृष्टि 

केएमबी वीरेंद्र पाण्डेय
देवरिया। रक्षाबंधन पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहकर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए हुए है।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला थाना प्रभारी पूनम यादव शहर क्षेत्र के न्यू कालोनी पार्क, बस स्टाप, सुभाष चौक इत्यादि स्थलों पर तथा समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार भ्रमण एवं चेकिंग की जा रही है। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली जा रही है तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
 रक्षाबंधन पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी यातायात प्रबंधन किया जा रहा है। अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़ा करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा अव्यवस्था उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...